फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नहीं आए फरियादी, अफसर करते रहे इंतजार

Sun, 27 Aug 2023 12:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
सुनगढ़ी थाने में थाना समाधान दिवस पर मौजूद अ​धिकारी । संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। आम जन की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के लिए हर शनिवार को थाना दिवस का आयोजन किया जाता है। इसमें पहुंचने के बाद भी महीनों निस्तारण न हो पाने से लोग अब थाना दिवस से दूरी बनाने लगे हैं। अब आलम यह है कि फरियादी समाधान दिवस में शिकायत लेकर पहुंच ही नहीं रहे हैं। शनिवार को सुनगढ़ी थाने में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। अफसर इंतजार करते रहे, लेकिन शिकायतकर्ता नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

थाना समाधान दिवस में रोस्टर के अनुसार अधिकारी थानों पर मौजूद रहकर फरियादियों की समस्याएं सुनकर निस्तारण करते हैं। मगर अब समाधान दिवस सिर्फ कागजों में ही सिमट कर रह गए हैं। समस्याओं का मौके पर निस्तारण न हो पाने से फरियादी अब शिकायत करने नहीं पहुंच रहे हैं। शनिवार को सुनगढ़ी थाने में एडीएम (वित्त) राम सिंह गौतम समेत तमाम अधिकारी फरियादियों के आने का इंतजार करते रहे, लेकिन एक फरियादी नहीं पहुंचा।

कोतवाली में आईं चार शिकायतें, निस्तारण एक का भी नहीं
कोतवाली में थाना समाधान दिवस में चार शिकायतें पहुंची, लेकिन समाधान एक का भी नहीं हो सका। सभी शिकायतों को संबंधित विभागों को संदर्भित कर दिया।
गजरौला में डीएम, एसपी ने सुनीं शिकायतें
गजरौला थाने में डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार व एसपी अतुल शर्मा ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं और संबंधित को जांच कर निस्तारण करने के आदेश दिए। डीएम, एसपी के मौजूद रहने की वजह से यहां फरियादियों की संख्या ठीकठाक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें