पीलीभीत। असम हाईवे पर दुर्घटना में दो लोगों की मौत के बाद अमर उजाला ने 26 अगस्त के अंक में ब्लैक स्पॉट पर खामियों की खबर प्रकााशित की। इसके बाद शनिवार को एआरटीओ ने स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कहा, ब्लैक स्पॉट पर संकेतकों के साथ ही वाहन चालकों को सतर्क करने के लिए अब रेडियम बोर्ड भी लगाए जाएंगे।
शनिवार को एआरटीओ वीरेंद्र सिंह असम हाईवे पर हादसे वाले ब्लैक स्पॉट पर पहुंचे। उन्होंने सभी बिंदुओं की गहनता से पड़ताल की। दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र का बोर्ड, स्पीड लिमिट का बोर्ड, कैट्स आई आदि लगी पाई गईं, लेकिन सुधारात्मक काम दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र के हिसाब से पर्याप्त नहीं थे।
इसके लिए एआरटीओ ने सड़क के दोनों ओर रिपीटेड बार बनाने के निर्देश दिए। मार्ग के दोनों तरफ उग आईं झाड़ियों की सफाई कराने और पुल के गड्ढे भरवाने के भी निर्देश दिए। कार्यदायी संस्था ने एक सप्ताह के भीतर सभी काम कराने का आश्वासन दिया है।