ईद मिलादुलनबी कमेटी ने कराया गरीब लड़कियों का निकाह
मंडी परिसर में ईद मिलादुलनबी कमेटी के तत्वावधान में सोमवार को हुए शादी समारोह में नौ जोड़े एक दूजे के हो गए। इस समारोह में निगोही की आशिया बी का यहीं के नूर आलम से, बीसलपुर की अमरीन बी का गांव भदारा के यासीन से, अमरिया की रश्मि का बीसलपुर के राजा से, अमरिया की जीनत का बहेड़ी के रेहान से, बीसलपुर की मरियम का पीलीभीत के सोनू से, बीसलपुर की शाजिया का खमरिया के सलमान से, इमलिया की शहनुमा का जलालाबाद के राजू से, पूरनपुर की शबनम का पूरनपुर के इबरार से, तिलहर की सीमा का बीसलपुर के इसरार से निकाह हुआ। कमेटी ने नवदंपति को उपहार दिए। इस अवसर पर भाजपा विधायक रामसरन वर्मा, पूर्व मंत्री अनीस अहमद खां उर्फ फूल बाबू, नगर पालिका परिषद के चेयरमैन छेदालाल जायसवाल, पूर्व चेयरमैन नूर अहमद अंसारी, नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त ईओ हीरालाल प्रजापति और नीरज गंगवार आदि प्रमुख लोगों ने मौके पर पहुंचकर नवदपंत्ति को आशीर्वाद दिया और उनके सुखमय दांपत्य जीवन की कामना की। समारोह में बारातियों को भोजन कराया गया। समारोह की व्यवस्था अलाउद्दीन, असलम खां, मोहम्मद रफी, मोहम्मद अखलाक, मोहम्मद फुरकान, जफर, सुल्तान खां, बच्चन खां, फईम वेग, राशिद, निराले, मोहम्मद हसीब, गुलाम गौस, वसीम और मोहम्मद सलीम आदि लोगों का विशेष सहयोग रहा। पूरनपुर के कांग्रेस नेता विजयपाल विक्की ने सभी जोड़ों को एक-एक कंबल दिया।