फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अनुमति स्वयं सहायता समूह गठित करने पर रोक

Mon, 26 Dec 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीडीओ ने बिना अनुमति स्वयं सहायता समूह  गठित कर रहे कथित एनजीओ के कार्यकर्ताओं पर रोक लगा दी है। बीडीओ रिषीपाल सिंह के संज्ञान में आया कि एक एनजीओ के दो पदाधिकारी ब्लाक कार्यालय से बिना अनुमति लिए हुए गांव नगीपुर अखौला में स्वयं सहायता समूह गठित कर रहे हैं। बीडीओ ने उन्हें अपने कार्यालय बुलाया और उनसे उनके एनजीओ से संबंधित आवश्यक कागजात मांगे। वे लोग कोई भी कागजात और परिचय पत्र नहीं दिखा सके। बीडीओ ने उन्हें निर्देशित किया है कि पहले वे लोग 27 दिसंबर को ब्लाक कार्यालय आकर अपने एनजीओ की वैधता से संबंधित कागजात दिखाएं। उससे पहले वे लोग स्वयं सहायता समूह न बनाएं। बीडीओ ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उन लोगों ने ब्लाक कार्यालय में बिना कागजात दिखाए ग्रामीण क्षेत्रों में स्वयं सहायता समूह बनाने का प्रयास किया तो एफआईआर दर्ज करा दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें