फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: उत्तराखंड में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेगा महाविद्यालय का प्रतिनिधिमंडल

विज्ञापन
पूरनपुर के गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य और प्रवक्ताओं के साथ प्रतिनिधि मंडल
विज्ञापन
पूरनपुर। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी में 27 जून से होने वाले तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय का प्रतिनिधिमंडल भी भाग लेगा। सम्मेलन में देश के कई राज्यों के शिक्षाविद शामिल होंगे। पांच सौ से अधिक शोध पत्र पढ़े जाएंगे। उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड आर्थिक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने महाविद्यालय पहुंचकर प्राचार्य को सम्मेलन की जानकारी और निमंत्रणपत्र दिया।
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा ने बताया कि हल्द्वानी में 27 जून से होने वाले तीन दिवसीय 21वें वार्षिक राष्ट्रीय अधिवेशन में संगोष्ठी होगी। संगोष्ठी में विभिन्न राज्यों के पांच सौ से अधिक शोध पत्र पढ़े जाएंगे।
सम्मेलन में आर्थिक परिषद के अध्यक्ष प्रोफेसर महेंद्र देव, रवि श्रीवास्तव, प्रोफेसर एके सिंह, प्रोफेसर एसपी सिंह, प्रोफेसर पीके घोष, कांफ्रेंस प्रेसीडेंट प्रोफेसर मनमोहन कृष्णा आदि शामिल होंगे। उत्तर प्रदेश उत्तराखंड आर्थिक संघ के प्रोफेसर विनोद कुमार, प्रोफेसर एसके लाल, संयुक्त सचिव प्रोफेसर सरित द्विवेदी ने मंगलवार को गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय पहुंचकर प्राचार्य और प्रवक्ताओं को सम्मेलन की जानकारी दी। प्राचार्य ने बताया कि महाविद्यालय का प्रतिनिधिमंडल उनके नेतृत्व मेंं सम्मेलन में शामिल होने जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें