वाल्टन क्लब की कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न होने के बाद सोमवार की शाम को पदाधिकारियों व सदस्यों को शपथ दिलाई गई। समारोह को संबोधित करते हुए अध्यक्ष/डीएम मासूम अली सरवर ने क्लब की गरिमा को बनाए रखने की अपील की।
शहर के वाल्टन क्लब के चुनाव के बाद सोमवार की शाम डीएम की अध्यक्ष में शपथ दिलाई गई। शपथ सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार शर्मा ने दिलवाई। शपथ लेने वालों में क्लब के संजीव अग्रवाल उपाध्यक्ष, सुनील अग्रवाल मंत्री, साकेत अग्रवाल सहमंत्री, अजीत वाजपेई कोषाध्यक्ष व डीएस सलूजा आडीटर पदाधिकारी व अमन अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, लोकेश दुलवानी, गुरवीर सिंह छाबड़ा, दीपक भल्ला और दिनेश गुप्ता कार्यकारणी सदस्य शामिल रहे। समारोह को संबोधित करते हुए क्लब के अध्यक्ष/ डीएम ने कहा कि क्लब में ऐसा कोई अनुचित कार्य न करें जो कि परिवार के सामने न कर सके। उन्होंने कहा कि डीएम के अध्यक्ष होने पर कोई भी प्रशासनिक अधिकारी भी दखल नहीं देते। इस लिए इसकी जिम्मभेदारी पदाधिकारियों पर ही है कि वह क्लब की गरिमा को ठेस न पहुंचने दें। कार्यकारणी सदस्य प्रेमपाल गंगवार अपने निजी कार्य के कारण शपथ नहीं ले पाए। इस मौके पर एसपीएस संधू, नीरज गुप्ता, डॉ. राजीव, वीके गुप्ता, दिलीप अग्रवाल, राकेश महोदय, डॉॅ. पीयूष, आदि लोग मौजूद रहे।