अमर उजाला में प्रकाशित खबर की पीडीएफ।
लैब टेक्नीशियन भेजने की तैयारी, मरीजों को मिलेगी राहत
पीलीभीत। दियोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले पांच माह से बंद पड़ी पैथोलॉजी लैब को लेकर स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है। मामले के प्रकाश में आने के बाद सीएमओ ने लैब टेक्नीशियन की तैनाती के लिए पत्राचार शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि जल्द ही लैब टेक्नीशियन भेजकर पैथोलॉजी सेवाएं बहाल कराई जाएंगी।
जिले के दियोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पैथोलॉजी जांच को लेकर करीब पांच माह से मरीज परेशान हैं। पैथोलॉजी लैब पिछले करीब पांच माह से बंद पड़ी है। मरीज जांच कराने के लिए भटकने को मजबूर हैं। अधूरी स्वास्थ्य सुविधाओं के चलते क्षेत्रीय लोगों को लंबी दूरी तय कर बीसलपुर सीएचसी जाना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर शनिवार के अंक में खबर प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। सीएमओ डॉ. आलोक शर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लैब टेक्नीशियन की तैनाती के लिए पत्राचार शुरू कर दिया है। सीएमओ ने बताया कि जल्द ही लैब टेक्नीशियन की व्यवस्था कर पैथोलॉजी सेवाएं पुनः शुरू कराई जाएंगी। संवाद