फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: महिला की मौत के बाद क्लीनिक को किया सील

Fri, 14 Feb 2025 12:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा। झोलाछाप के गलत इंजेक्शन लगाने से हुई महिला की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने निधि फार्मा क्लीनिक को सील कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम को भेजा है।
विज्ञापन

गांव घनश्यामपुर निवासी गजेंद्र की 35 वर्षीय पत्नी गर्भवती थी। बुधवार की सुबह प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे गांव में ही अवैध रूप से संचालित निधि फार्मा क्लीनिक पर उपचार के लिए लाए। जहां झोलाछाप ने उसको इंजेक्शन लगा दिया।
इंजेक्शन लगते ही उसकी तबीयत खराब होने लगी। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। रात करीब 11 बजे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग भी हरकत में आया और दोपहर के बाद सीएचसी अधीक्षक डॉ. आलमगीर ने टीम के साथ अवैध तरीके से संचालित क्लीनिक पर छापा मारा।
विज्ञापन

इसके बाद क्लीनिक को सील कर जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी। इंस्पेक्टर प्रदीप विश्नोई ने बताया कि महिला का पोस्टमाॅर्टम कराया जा रहा है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें