श्री साईं बाबा सांस्कृतिक सेवा समिति के तत्वावधान में शहर में रविवार
सुबह भव्य साईं पालकी यात्रा निकाली गई। यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत
किया गया।
समिति के वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में साईं पालकी यात्रा का
शुभारंभ मदनलाल की बगिया से किया गया। यहां से पालकी यात्रा चौक बाजार,
जेपी रोड, लोहामंडी, लेखराज चौराहा, काला मंदिर, खूबचंद मंदिर, चावला
चौराहा, चूड़ी वाली गली से होती हुई कार्यक्रम स्थल अग्रवाल सभा भवन
पहुंची। शोभा यात्रा में सबसे आगे साईंबाबा की पालकी और उसके पीछे
श्रद्धालु भजन गाते चल रहे थे। यात्रा का जगह-जगह स्वागत भी किया गया।
इधर
देर शाम कार्यक्रम स्थल पर साईं संध्या हुई। इसमें बाबा के भक्त झूमते
गाते रहे। बाबा का 56 भोग भी लगाया गया। इस मौके पर समिति अध्यक्ष संजय
रस्तोगी, उपाध्यक्ष मुकेश सक्सेना, कोषाध्यक्ष देवेंद्र रस्तोगी, महामंत्री
लक्ष्मी रस्तोगी, अनामिका सक्सेना, शशी रस्तोगी, रमेश रस्तोगी, नेहा, कंचन
सक्सेना, अंकुर, कैलाश यादव, पुष्पा राठौर समेत तमाम श्रद्धालु शामिल रहे।