फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईएसएफ ने किया फ्लैग मार्च

Wed, 01 Feb 2017 10:51 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
सीआईएसएफ ने किया फ्लैग मार्च
विज्ञापन
विधान सभा चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के क्रम में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की एक कंपनी मंगलवार की शाम यहां आ गई है। जवानों ने एक गांव में फ्लैग मार्च भी किया। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि सुरक्षा बल के जवानों को एसवीएम इंटर कालेज में ठहराया गया है। चुर्रासकतपुर। सीआईएसएफ जवानों ने बुधवार को गांव मीरपुर वाहनपुर में फ्लैग मार्च किया। हाट स्थल से शुरू हुआ फ्लैग मार्च पूरे गांव में किया गया और पुन: हाट स्थल पर ही आकर फ्लैग मार्च खत्म हो गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व चुर्रा पुलिस चौकी के दरोगा रजनेश यादव ने किया। पीलीभीत। सुनगढ़ी पुलिस ने विधानसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र में पैरामिलट्री फोर्स के साथ फ्लैग मार्च निकाला। इंस्पेक्टर हरगोविंद सिंह की अगुवाई में पैरामिलट्री फोर्स व पुलिस बल पहले चिड़ियादाह गांव पहुंचा। यहां गलियों में घूमकर लोगों को सुरक्षा का अहसास कराते हुए सभ्रांत लोगों से बातचीत की गई। इसके बाद गौहनिया, राजीव कालोनी, रेलवे स्टेशन रोड, छतरी चौराहा, मेन बाजार आदि कई इलाकों में होता हुआ फ्लैग मार्च सुनगढ़ी थाने आकर समाप्त हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें