फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के पांच अस्पतालों में नहीं मिले आग बुझाने के इंतजाम, कार्रवाई तय

विज्ञापन
शहर के एक अस्पताल में अग्निशमन यंत्र चेक करते दमकल अधिकारी। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर में बुधवार को अग्निशमन विभाग की टीम ने अस्पतालों में चेकिंग की। 15 अस्पताल चेक करने पर पांच अस्पताल ऐसे मिले, जिनके पास आग बुझाने के कोई संसाधन नहीं थे। इनमें शहर के कई प्रतिष्ठित अस्पताल भी शामिल हैं। संबंधित अस्पतालों को नोटिस भेेजकर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

शहर में 44 अस्पताल और नर्सिंगहोम हैं। शासन के निर्देश पर बुधवार को दूसरे दिन अग्निशमन विभाग टीम ने पुलिस के साथ अस्पतालों में आग बुझाने के इंतजाम देखे। चेकिंग के दौरान दस अस्पतालों में तो मानक के अनुसार आग बुझाने के संसाधन मिले। दो अस्पताल संचालक फायर विभाग की एनओसी नहीं दिखा सके। बिना एनओसी के संचालित होने वाले इन अस्पतालों में अग्निशमन यंत्र भी पर्याप्त मात्रा में नहीं थे। जो मिले, उनकी भी समयावधि पूरी हो चुकी थी।
पानी के टैंक और अस्पताल में चार इंच मोटी पानी की पाइप लाइन भी नहीं थी। जबकि तीन अस्पताल सिर्फ अग्निशमन यंत्रों के सहारे संचालित हो रहे थे। मानक के अनुसार पानी के टैंक और पाइप लाइन नहीं थी। टीम के सदस्यों ने मानक के विपरीत मिलने वाले सभी अस्पताल संचालकों को मानक पूरे करने के लिए जागरूक किया। इसके बाद टीम ने चेकिंग रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी। सभी को नोटिस देकर 14 दिन में जवाब मांगा गया है। संतोषजनक जवाब नहीं देने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना एनओसी और आग बुझाने के इंतजाम से संचालित होने वाले अस्पतालों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है- आरके वाजपेयी, प्रभारी एफएसओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें