फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने बनाई कलात्मक राखियां

Thu, 27 Aug 2015 11:18 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल में हुई राखी व थाल सजाओ प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

विद्यालय में रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को राखी प्रतियोगिता हुई। बच्चों ने कलात्मक राखियां बनाई। वहीं कुछ बच्चों ने थाल सजाओ प्रतियोगिता में भाग लिया। पूजा थाल को पारंपरिक ढंग से सजाया। प्रतियोगिता में संपूर्ण, उन्नति, अंशिका ने प्रथम, आस्था, स्पर्श, शालिनी ने द्वितीय, सोनम, हरपाल, गार्गी, प्रिंस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य पूजा छाबड़ा ने बच्चों को रक्षाबंधन पर्व का महत्व बताकर उन्हें बधाई दी। प्रबंधक देवेंद्र सिंह छाबड़ा ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर सभी शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें