मुख्य चुनाव अधिकारी ने वीडियो कांफ्रेंस कर चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने पार्टियों को भेजने, बूथों की व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा पहलू पर बिंदुवार जानकारी ली और निष्पक्ष चुनाव कराने के निर्देश दिए। विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को होने वाले मतदान की तैयारियों समीक्षा के लिए हुई वीडियो कांफ्रेंस में मुख्य चुनाव अधिकारी ने प्रथम चरण के चुनाव में व्यवस्थाओं की जानकारी देकर डीएम एसपी से उसके अनुसार तैयारी करने के निर्देश दिए। डीएम ने उन्हें बताया कि जिले के सभी 1427 बूथों की व्यवस्थाओं को दुरूस्त करा लिया गया है। बूथों पर आवश्यक सुविधाओं के साथ रोड मैप और कंप्यूनिकेशन प्लान तैयार कर लिया गया है। डीएम मासूम अली सरवर ने बताया कि 144 बूथों पर वेबकास्टिंग कराई जाएगी। मंगलवार को मंडी से पार्टियां रवाना करने की तैयारी कर ली है। पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी। वीडियो कांफ्रेंस में डीएम एसपी के अलावा एडीएम अजयकांत सैनी भी मौजूद थे।