फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी की बेवफाई से परेशान युवती ने कोतवाली में पिया जहर

Mon, 13 Feb 2017 10:26 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमी की बेवफाई से परेशान युवती ने कोतवाली जाकर जहर पी लिया। उसका आरोप है कि प्रेमी ने शादी करने का झांसा देकर योन शोषण किया। घरवालों ने रिश्ता भी पक्का कर दिया। मगर बाद में दहेज की मांग को लेकर शादी करने से इनकार कर दिया। कोतवाली में शिकायत करने पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस ने युवती को सीएचसी में भर्ती करा दिया है। उसकी ओर से उसके प्रेमी समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली युवती ने बताया कि उसकी बड़ी बहन की शादी निगोही (शाहजहांपुर) के ऊनकला गांव में हुई है। वहां जाने आने के दौरान उसकी वहीं के जीशान मुलाकात हुई, जिसके बाद दोनों के बीच प्रेम हो गया। आरोप है कि जीशान ने शादी करने का झांसा देकर एक साल तक शारीरिक संबंध बनाए रहा। उनके प्रेम प्रसंग का पता लगने पर जीशान के परिवार वालों ने दोनों की शादी तय कर दी। मगर छह महीने बीतने के बावजूद जीशान और उसके घरवालों ने शादी की तारीख निश्चित नहीं की। इंतजार करने के बाद ने लड़की ने शादी की तारीख पक्की करने को दबाव बनाया। आरोप है कि जीशान और उसके घरवाले दहेज में छह लाख रुपये मांगने लगे। लड़की पक्ष ने दहेज का विरोद किया तो जीशान के घरवालों ने शादी करने से इनकार कर दिया। फिर दोनों पक्षों के बीच पंचायत भी हुई, लेकिन जीशान के घरवाले अपनी मांग पर अड़े रहे। परेशान होकर लड़की ने कोतवाली में शिकायत, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मानसिक तनाव में आई युवती सोमवार दोपहर कोतवाली पहुंची और वहीं जहर पी लिया। उसे जहर पीते देख पुलिस वालों के होश उड़ गए। फौरन उसे सीएचसी ले जाकर भर्ती कराया गया। इसकी सूचना मिलने पर सीओ बीपी सिंह भी पहुंच गए और पीड़ित से बातचीत की। इसके बाद युवती की तरफ से निगोही (शाहजहांपुर) के ऊनकलां निवासी जीशान, उसके पिता हसीब हसन, मां नजमा बेगम, सौतेली मां चंदा बेगम, कदीर, बहन हिना बी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इधर, कोतवाल माधोसिंह विष्ट का कहना है कि युवती की ओर से शिकायत करने की जानकारी उन्हें नहीं है। 
विज्ञापन

युवती की हालत सही है, उसकी तहरीर पर आरोपी प्रेमी समेत छह पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगा दी गई है। पुलिस पर लगे टालमटोल के आरोपों की जांच कराई जाएगी। - बीपी सिंह, सीओ पूरनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें