फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने किया पूर्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

Mon, 25 Apr 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राशन कार्ड बनाने में धांधली का आरोप लगाते हुए तहसील परिसर में पूर्ति विभाग के विरोध में प्रदर्शन किया। बाद में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। 
विज्ञापन

कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ता सोमवार को तहसील परिसर में जमा हुए और पूर्ति विभाग के विरोध में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों की अनदेखी के चलते राशन कार्ड बनाने में बड़े पैमाने पर धांधली की जा रही है। कार्यकर्ताओं में पूर्ति विभाग के प्रति काफी रोष दिख रहा था। करीब पौन घंटे तक प्रदर्शन करने के बाद कार्यकर्ताओं ने एसडीएम बीपी सिंह को इस बाबत ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन करने वालों में कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार, जिला महामंत्री नीरज वैश्य, नगर उपाध्यक्ष संजय रस्तोगी, महिला मोर्चा की ब्लाक अध्यक्ष सुमन लता, स्वप्रिल कुमार, केएल गुप्ता, पंकज कुमार, वीरपाल  मौर्य, भोलानाथ, महेंद्रपाल, मनोरमा पटेल, अंकित जायसवाल शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें