फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: छात्र को पीटने का मामला फर्जी निकला, खारिज की जाएगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। कोतवाली पुलिस ने कस्बा टिकरी के छात्र प्रकरण की जांच पूरी कर ली है। जांच में मामला पूरी तरह से फर्जी मिला है। अब इस संबंध में दर्ज रिपोर्ट खारिज की जाएगी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के कस्बा टिकरी निवासी लाल बहादुर कश्यप का पुत्र अनुज कुमार 27 नवंबर को लापता हो गया था। परिजनों ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा था कि अनुज कस्बे के एक इंटर कॉलेज में पढ़ने गया था। वहां के शिक्षकों और कुछ अन्य लोगों ने कॉलेज का शुल्क न देने से नाराज होकर उसकी पिटाई की। तभी अनुज लापता हो गया। 30 नवंबर को सुबह छात्र स्वयं घर आ गया। पुलिस ने छात्र के बयान लिए।
कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच पूरी कर ली गई है। छात्र का संदर्भित इंटर कॉलेज में प्रवेश ही नहीं था और न छात्र के साथ किसी ने मारपीट की थी। छात्र स्वयं ही पीलीभीत घूमने चला गया था और स्वयं ही लौट आया है। छात्र के गायब होने के मामले में कॉलेज के शिक्षकों और उनके साथियों की कोई भूमिका नहीं पाई गई। इस संबंध में दर्ज कराई गई रिपोर्ट पूरी तरह से फर्जी है। छात्र के परिजनों ने भी कोतवाली में लिखकर दे दिया है कि इस मामले में कॉलेज के शिक्षकों और उनके साथियों की कोई भूमिका नहीं है। अब विभागीय उच्च अधिकारियों से अनुमति लेने के बाद रिपोर्ट निरस्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें