पूरनपुर। क्षेत्र के गांव लोधीपुर से अंतिम संस्कार में शामिल होकर घर लौट रहे युवक की कार ट्रक से ओवरटेक करने के दौरान माधोटांडा रोड पर पुलिया से टकरा गई। पुलिया से टकराते ही कार में आग लग गई। आग को देखकर आसपास के काफी लोग दौड़कर मौके पर पहुंच गए। किसी तरह से आग को बुझाया गया। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। चालक शहर निवासी माजिद ने बताया कि रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान हादसा हुआ था। संवाद