फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: घटगमा में चार दिनों से ठप है बिजली आपूर्ति

Mon, 04 Sep 2023 12:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर l गांव घटगमा निवासी राजेंद्र कुमार ने बताया कि उनके गांव का ट्रांसफार्मर चार दिन पहले खराब हो गया था। तब से गांव की बिजली आपूर्ति ठप है। पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों को उसी दिन ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना दे दी गई थी, लेकिन अब तक ट्रांसफार्मर टीक नहीं कराया गया है।
विज्ञापन

बिजली न आने से भीषण गर्मी में लोगों का बुरा हाल है। लोगों के बिजली पर आधारित काम-धंधे भी चौपट हो गए हैं। बिजली आपूर्ति सुचारू न होने से ग्रामीणों में ऊर्जा निगम के अधिकारियों के खिलाफ गुस्सा है। विद्युत उपखंड अधिकारी आर्यन गुप्ता ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के अभियंता को ट्रांसफार्मर की मरम्मत कराके शीघ्र बिजली आपूर्ति सुचारू कराने के निर्देश दे दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें