फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 13 स्टाफ नर्स के कंधों पर 130 बेड पर भर्ती मरीजों का बोझ

Thu, 19 Mar 2026 01:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
जिला अस्पताल का भर्ती वार्ड। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में दो साल बाद भी भर्ती मरीजों की देखरेख व उपचार के लिए स्टाफ नर्स की समस्या बनी हुई है। वार्डों के 130 बेड पर भर्ती मरीजों की सेवा का बोझ 13 स्टाफ नर्स के कंधों पर है, इससे जहां मरीजों को भर्ती करने से लेकर दवा, उपचार की जिम्मेदारी पूरी करना स्टाफ नर्सों के लिए चुनौती बना हुआ है, वहीं भर्तीं मरीजों को भी आधा-अधूरा उपचार हो रहा है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल भले ही दो वर्ष से मरीजों के उपचार के लिए लगातार संसाधन बढ़ाने को दावा कर रहा हो, लेकिन सेवाएं पहुंचाने में काफी पिछड़ गया है। बता दें इन दिनों जिला अस्पताल के वार्डों में भर्ती मरीजों की देखरेख-उपचार के लिए स्टाफ नर्सों की सबसे बढ़ी समस्या बनी हुई है।
जिला अस्पताल में वर्तमान में स्टाफ नर्स में कुल 21 कर्मचारी कार्यरत हैं, इनमें एक नेत्र ओटी, दो जर्नल ओटी, दो आईसीयू व 13 स्टाफ नर्स मेडिसिन व सर्जरी वार्डों में कार्यरत हैं। इसी के साथ इनके कार्यों की गुणवत्ता सुधार व मरीजों के दस्तावेज आदि के लिए दो सहायक अधीक्षक एक सिस्टर का पद संभाल रही है। कुल मिलाकर 18 स्टाफ नर्सों से 130 बेड पर भर्ती मरीजों से आठ घंटे की रोस्टर ड्यूटी बनाकर काम लिया जा रहा है। अतिरिक्त ड्यूटी करते हुए अब कुछ स्टाफ नर्से भी बीमार पड़ने लगी हैं। वहीं मरीजों को भी नियमित दिक्कतें रहती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें