पीलीभीत। गांव बिथरा के रहने वाले अजय पाल, सुरेंद्र सागर, छत्रपाल, पूरनलाल, भगवानदास और हरप्रसाद ने डीएम को शिकायती पत्र दिया है। इसमें कहा गया है कि वह लोग अनुसूचित जाति के हैं। उनको आवासीय पट्टा वर्ष 1995 में आवंटित किए गए थे। आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने पट्टे की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है।
कहा गया है कि शिकायत के बाद जब राजस्व टीम पहुंची तो राजनीतिक दबाव के कारण अवैध कब्जेदारों पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। टीम वापस आ गई। ग्रामीणों ने कब्जा दिलाए जाने की मांग की है। संवाद