फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दबंगों ने युवक को लोहे की रॉड से पीटा

Thu, 13 Mar 2025 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। लूट के बाद पुलिस से की गई शिकायत से नाराज युवक को दबंगों ने दोबारा लोहे की रॉड से पीटकर घायल कर दिया। घायल अवस्था में युवक को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव जसौली निवासी अर्पित कुमार गंगवार ने बताया कि वह हरिद्वार में प्राइवेट नौकरी करता है। वह होली के सिलसिले में आठ मार्च को हरिद्वार से घर आ रहा था। बीसलपुर में बारह पत्थर चौराहे के पास गांव के ही एक दबंग ने तमंचे से धमकाकर उसका मोबाइल फोन और बैग छीन लिया। बैग में 11 हजार की नकदी और कपड़े थे।
विरोध करने पर दबंग ने तमंचा तानकर धमका दिया। अर्पित गंगवार ने घर जाकर पूरे मामले की जानकारी दी। घरवाले मामले को निपटाने का प्रयास करते रहे लेकिन दबंग ने अपनी गलती नहीं मानी और न ही छीना गया सामान वापस किया। अर्पित ने दस मार्च को कोतवाली में दबंग के विरुद्ध नामजद तहरीर दे दी।
विज्ञापन

पुलिस में अपने विरुद्ध नामजद तहरीर दिए जाने से नाराज होकर दबंग ने 10 मार्च को ही देर शाम अर्पित को गांव के बाहर घेरकर कर गाली गलौज किया। लोहे की रॉड से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस बीच मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई थी। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था।
मरहम पट्टी करने के बाद अर्पित ने दस मार्च को ही देर रात कोतवाली में हमलावरों के विरुद्ध तहरीर दे दी थी। तहरीर में तीन लोगों को नामजद किया गया था और उनके कुछ साथियों को अज्ञात बताया गया था। दो बार तहरीर दिए जाने के बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
इस बाबत कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि दोनों पक्षों में केवल मारपीट हुई थी। 11 मार्च को दोनों लोगों का शांति भंग में चालान किया गया था।
12 मार्च को दोनों पक्षों में लिखित समझौता हो गया था। समझौते की प्रतिलिपि उन लोगों ने कोतवाली में जमा कर दी है। बैग और मोबाइल लूटने की कोई घटना नहीं हुई है। दोनों पड़ोसी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें