घुंघचाई। बहन की विदा कराने आए युवक के साथ उसके बहनोई ने मारपीट की। तहरीर पुलिस को दी गई है।
थाना क्षेत्र के गांव पुन्नापुर टांडा निवासी हरिश्चंद्र ने बताया कि उसने अपनी बहन धन देवी की शादी कुछ साल पहले थाना क्षेत्र के गांव फत्तेपुर निवासी एक युवक के साथ की थी। बहनोई शराब पीकर आए दिन उसकी बहन के साथ मारपीट करता है।
वह अपनी बहन को लेने के लिए फत्तेपुर आया था। उसने बहनोई से बहन को साथ भेजने के लिए कहा तो वह आग बबूला हो गया और गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसको जमीन पर पटक दिया और पीटा। उसके बाद ईंट उठाकर उसके सिर पर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। बमुश्किल लोगों ने बीच-बचाव किया।
घायल युवक बहन को लेकर थाने पहुंचा और पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी विशेष कुमार ने बताया जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद