फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलीकॉप्टर से दुल्हन लेकर पहुंचा दूल्हा तो देखने को उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
साढ़े तीन घंटे तक इंतजार करता रहा प्रशासनिक अमला
विज्ञापन

पीलीभीत/परेवावैश्य। जीवन साथी सपनों को पंख लगा दे, उसकी खुशी ही कुछ और है। ऐसा ही सपना नई नवेली दुल्हन बनी सोनी शर्मा का पूरा हुआ। उसके जीवन साथी ने हेलीकॉप्टर में विदा कराई। गांव में बनाए गए हेलीपैड पर जब उड़न खटोले में दूल्हा-दुल्हन पहुंची तो देखने को भीड़ उमड़ पड़ी।
अमरिया क्षेत्र के गांव चका निवासी लालता प्रसाद का पुत्र राजेश शर्मा नोएडा में ठेकेदारी करता है। उसकी शादी 26 नवंबर को बरेली के गांव बिलवा पिपरिया निवासी प्रकाश शर्मा की पुत्री सोनी शर्मा से हुई थी। 26 नवंबर की शाम को दुल्हा बना राजेश बारातियों को लेकर कार से बरेली के एक मैरिज लॉन पहुंचा। रात में शादी की रस्में पूरी होने के बाद शुक्रवार की सुबह विदाई की तैयारियां शुरू हुईं। राजेश ने अपनी पत्नी का सपना पूरा करने के लिए हेलीकॉप्टर की अनुमति पहले ही प्रशासन से ली हुई थी।
विज्ञापन

अनुमति के अनुसार हेलीकॉप्टर बरेली पहुंच गया। इसके बाद राजेश अपनी पत्नी के साथ ढाई बजे हेलीकाप्टर से गांव पहुंचा। इस दृश्य को देखने के लिए आसपास के गांवों के काफी लोग पहुंच गए। प्रशासन की ओर से भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। हालांकि अनुमति पूर्वाह्न 11 बजे की थी, इसलिए एसडीएम, इंस्पेक्टर, फायर बिग्रेड की गाड़ी, चौकी इंचार्ज और पुलिस कर्मी पहले ही पहुंच गए थे। उन्हें साढ़े तीन घंटे इंतजार करना पड़ा।
दुल्हन बोली- खुशी को शब्दों में बयां करना मुश्किल
कभी नहीं सोचा था कि हेलीकॉप्टर से ससुराल जाऊंगी। अक्सर सहेलियां कहती थीं कि तुम हेलीकॉप्टर में बैठकर जाएगी। यही सपना मेरे पति ने पूरा कर दिखाया, जो खुशी मिली है वह शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल है। - सोनी शर्मा, दुल्हन
विज्ञापन

हेलीकॉप्टर से पत्नी को गांव लेकर पहुंचना था सपना
हेलीकॉप्टर से पत्नी को गांव लेकर आना एक सपने जैसा था। प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद यह पूरा हो गया। पत्नी को हेलीकॉप्टर से गांव लेकर पहुंचा हूं, बहुत खुशी मिली। - राजेश शर्मा, दूल्हा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें