फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बरेली से आए बम निरोधक दस्ता ने की जांच, अवशेष साथ ले गई टीम

Fri, 06 Jun 2025 01:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। घर में हुए विस्फोट के मामले में पुलिस ने पूर्व प्रधान की पत्नी व पुत्र सहित चार के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना की जानकारी ली। बरेली से आए बम निरोधक दस्ता ने भी जांच की और कुछ अवशेष जांच के लिए साथ ले गई।
विज्ञापन


गांव जादौपुर गहलुइया निवासी पूर्व प्रधान के घर उनके भाई के बंद कमरे की बुधवार को सफाई के दौरान पटाखानुमा वस्तु के फटने से धमाका हो गया था। इसमें पूर्व प्रधान की पत्नी हसीन बानो, पुत्र ताज मोहम्मद, गांव निवासी असलम और वाहिद अली घायल हो गए थे।
घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। बुधवार देर शाम एसपी अभिषेक यादव ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली। दरोगा प्रदीप कुमार की ओर से पुलिस ने ताज मोहम्मद, असलम, वाहिद अली, हसीन बानो के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। बृहस्पतिवार को बरेली से आए बम निरोधक दस्ता ने घटना स्थल पहुंचकर जांच की। जांच टीम कुछ अवशेष अपने साथ जांच के लिए ले गई।
विज्ञापन

लिस ने शांतिभंग की आशंका में ताज मोहम्मद और असलम का चालान किया है। कोतवाल सतेंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को बम निरोधक दस्ता ने मौके पर पहुंचकर जांच की। कुछ अवशेष टीम अपने साथ ले गई। उन्हें प्रयोगशाला भेजा जाएगा। बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें