फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: छत के कुंडे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
मृतक सर्वेश फाइल फोटो - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र में एक युवक का शव घर के कमरे में छत के कुंडे से लटका पाया गया। जानकारी पर परिजनों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का आरोप है कि घर के किरायेदार दंपती उसके पुत्र को आत्महत्या के लिए अक्सर उकसाते थे।
विज्ञापन

गांव भोपतपुर में शनिवार रात करीब नौ बजे सर्वेश कुमार (20) पुत्र जमुना प्रसाद खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया। कुछ देर बाद बहन ने जाकर देखा तो वह चीखने लगी। इस पर परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए। वहां देखा कि सर्वेश अंगोछा का फंदा बनाकर कुंडे से लटका हुआ था। आनन फानन में उसे नीचे उतारकर सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक के पिता जमुना प्रसाद ने थाने में तहरीर दी है। तहरीर में कहा है कि उनके एक किरायेदार दंपती मकान हड़पने की नीयत से बेटे को प्रताड़ित किया करते थे। बार-बार उसे झूठे मुकदमा में फंसाने की धमकी दी जा रही थी। आरोप है कि बेटे को आत्महत्या के लिए भी उकसाते थे। इसके चलते पुत्र ने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन

मृतक कस्बा बरखेड़ा में कॉस्टमेटिक की दुकान चलाता था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें