फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जहानाबाद में पेड़ से लटकता मिला ग्रामीण का शव

Fri, 09 May 2025 01:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। ससुराल से पत्नी को छोड़कर घर लौट रहे युवक का शव पेड़ से लटकता मिला। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर जहानाबाद पुलिस के अलावा फील्ड यूनिट की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। प्रारंभिक जांच में घरेलू कलह में आत्महत्या करने की बात सामने आई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


घटना जहानाबाद क्षेत्र के सहगवा नगरिया गांव की है। गांव निवासी कमलेश (26 वर्षीय) पुत्र राम चंद्र मौर्य का बृहस्पतिवार सुबह गांव के बाहर खेत में खड़े पेड़ पर रस्सी के सहारे शव लटकता मिला। खेतों की ओर पहुंचे ग्रामीणों की नजर पड़ी तो हड़कंप मच गया। सूचना पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर जहानाबाद पुलिस के अलावा फील्ड यूनिट की टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने घटना से संबंधित साक्ष्य जुटाए। परिजनों के अनुसार कमलेश की ससुराल सुनगढ़ी क्षेत्र के गांव रूपपुर कृपा में है। बुधवार को वह अपनी पत्नी को ससुराल छोड़कर आया था। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि कमलेश शराब के नशे में था। प्रारंभिक जांच में घरेलू कलह वजह मानी जा रही है। थाना प्रभारी मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें