फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: फसल में कीटनाशक छिड़कने निकले किसान का खेत में पड़ा मिला शव

Tue, 17 Mar 2026 11:57 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
किसान की मौत पर विलाप करते परिजन -संवाद
विज्ञापन
पूरनपुर। घर से मजदूरी पर गेहूं की फसल में कीटनाशक का छिड़काव करने गए गांव पजावा निवासी सुरेश (55) बेसुध अवस्था में खेत के समीप बरहा (खेत में सिंचाई करने की नाली) में पड़े मिले। सीएचसी लाए गए सुरेश को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र ने खेत स्वामी की लापरवाही से पिता की मौत होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


गांव पजावा निवासी सुरेश के पुत्र छत्रपाल ने बताया कि गांव के बालकराम उसके पिता को मंगलवार को सुबह करीब चार बजे घर से गांव से कुछ दूरी पर गेहूं की फसल में कीटनाशक का छिड़काव कराने को ले गए थे। पिता ने पहले जाने से मना किया, लेकिन बालकराम के आग्रह करने पर वह उनके साथ गए। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे पिता के खेत के समीप बराह में पड़े होने की सूचना कुछ लोगों ने उसे दी। सीएचसी लाए गए सुरेश को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
छत्रपाल का आरोप है कि अगर पिता को समय से अस्पताल जाया जाता, तब शायद उनकी जान बच जाती। छत्रपाल ने बताया कि उसके पिता के पास भी खेती है। मां की मौत बचपन में ही हो गई थी।
विज्ञापन

सुरेश के दो पुत्र छत्रपाल और उमाशंकर, पुत्री इंद्रादेवी हैं। तीनों की शादी हो चुकी है। सुरेश अपने बड़े पुत्र छत्रपाल के साथ रहते थे। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें