फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत में आज से बिखरेगी पूर्वांचल की छटा पर्व की तैयारियां शुरू, आज होगा खरना

Sun, 15 Nov 2015 10:16 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
भगवान सूर्य देव के प्रति भक्तों की अटल आस्था का अनूठा पर्व छठ पूजा 16 नवंबर से शुरू हो रहा है। पर्व को लेकर यहां रह रहे पूर्वांचल के लोगों ने इसकी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। सोमवार को खरना पर लोग आस्था व श्रद्धा के साथ छठ पर्व की शुरूआत करेंगे।
विज्ञापन

शहर के रेलवे कॉलोनी में पूर्वांचल के करीब 60 से अधिक परिवार वर्षों से रहते हैं। यह लोग सूर्योपासना का सबसे बड़ा पर्व छठ पूजा धूमधाम से मनाते हैं। दीपावली के ठीक छह दिन बाद मनाए जाने वाले इस महाव्रत में लोग पारिवारिक सुख समृद्धि कामना करते हैं। रेलवे स्टेशन के पूर्वी गेट के समीप स्थित जलाशय में पूजा पाठ की रस्म अदा की जाती है। जलाशय को साफ सुथरा कर इसे सजाने संवारने का काम तेजी से चल रहा है।

ऐसे मनाया जाएगा छठ पर्व
छठ महापर्व में षष्ठी माता व भगवान सूर्य को प्रसन्न करने के लिए स्त्री व पुरुष दोनों व्रत रखते हैं। इसके तहत 16 नवंबर को खरना का कार्यक्रम होगा। इस दिन श्रद्धालु स्नान करने के बाद पूजा पाठ करके शाम को गुड़ व नए चावल की खीर बनाकर फल व मिष्ठान से छठी माता की पूजा करेंगे। 17 नवंबर को नहाय खाय के साथ 24 घंटे के व्रत की शुरूआत होगी। इसी दिन व्रत रखने वाले जलाशय पर पहुंचकर डूबते सूर्य का संध्या अर्घ्य देंगे। सप्तमी को यानी 18 नवंबर को भोर होने से पूर्व व्रत का सामान लेकर जलाशय पर एकत्र होंगे और उगते सूर्य को अर्घ्य देंगे। इसी दिन व्रत का परायण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें