फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: क्रॉप कटिंग में धान की औसत उत्पादकता करीब 55 क्विंटल प्रति हेक्टेयर

Tue, 06 Oct 2026 12:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
क्रॉप कटिंग में धान की उत्पादकता की जानकारी लेते डीएम। स्रोत- प्रशासन
विज्ञापन
- सैदपुर में डीएम ने मौके पर परखी फसल की उपज
विज्ञापन

फोटो-33
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। मरौरी विकासखंड की ग्राम पंचायत सैदपुर में सोमवार को कराई गई धान की क्रॉप कटिंग में एक खेत की उत्पादकता 60.35 क्विंटल प्रति हेक्टेयर दर्ज हुई। वहीं दूसरे खेत में 49.84 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उपज निकली। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने मौके पर पहुंचकर फसल की कटाई, मड़ाई और तौल की प्रक्रिया का निरीक्षण किया। दोनों खेतों के परिणामों के आधार पर औसत उत्पादकता करीब 55 क्विंटल प्रति हेक्टेयर रही।
फसलों की औसत उपज और उत्पादन के आंकड़े जुटाने के लिए सैदपुर में किसान किशन सिंह के गाटा संख्या 45 और नंद किशोर के गाटा संख्या 130 में क्रॉप कटिंग प्रयोग कराया गया। क्षेत्रीय लेखपाल देवेंद्र सिंह और कानूनगो केपी सिंह की मौजूदगी में निर्धारित 43.3 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के प्लॉट में फसल काटी गई। मड़ाई के बाद पहले खेत से 26.130 किलोग्राम तथा दूसरे से 21.580 किलोग्राम धान प्राप्त हुआ। इसी आधार पर दोनों खेतों की प्रति हेक्टेयर उत्पादकता निकाली गई।
विज्ञापन

डीएम ने अपर सांख्यिकी अधिकारी प्रमोद कुमार सिंह से फसल की नपाई, कटाई, तौल और सीसीई एग्री ऐप पर आंकड़ों की ऑनलाइन फीडिंग के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने क्रॉप कटिंग के दौरान पूरी प्रक्रिया को निर्धारित मानकों के अनुसार कराने पर जोर दिया, ताकि फसल उत्पादन के वास्तविक आंकड़े सामने आ सकें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने किसानों से अपनी भूमि की फॉर्मर रजिस्ट्री कराने के साथ फसल बीमा और किसान पंजीकरण अवश्य कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि पंजीकरण पूरा होने से किसानों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें