फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शबरी मिलन व बाली वध का मंचन देख भावविभोर हुए दर्शक

विज्ञापन
गांव कनपरी में चल रही रामलीला में लीला का मंचन करते कलाकार।स्रोत:आयोजक
विज्ञापन
बिलसंडा। गांव कनपरी में चल रही रामलीला में शबरी और बाली वध लीला का मंचन हुआ, जिसे देख दर्शक भावविभोर हुए।
विज्ञापन

रामलीला में दिखाया गया कि भगवान राम और लक्ष्मण शबरी के आश्रम में गए। शबरी ने उन्हें देखकर भगवान के चरणों में लेट गईं। भगवान के जल से पांव धोकर उन्हें आसन पर बैठाया और कंदमूल फल अर्पण किए। राम ने शबरी को नौ प्रकार की भक्ति के बारे में बताया। शबरी ने भगवान के प्रेम के वशीभूत होकर उन्हें अपने झूठे बेर खिलाए। वहीं ऋष्यमूक पर्वत पर विराजमान वानर राज सुग्रीव राम और लक्ष्मण को आते देख डर जाते हैं।
विज्ञापन

सुग्रीव हनुमान जी को ब्राह्मण का रूप धारण कर उनके बारे में पता लगाने के लिए भेजते हैं। हनुमान जी राम से वार्तालाप कर उनके पैरों में गिर गए। दोनों भाइयों को कंधे पर बैठाकर सुग्रीव के पास ले गए और कहा कि यह आपकी पूरी सहायता करेंगे और भगवान राम बाली का वध करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें