फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हरियाली के दावों के बीच 50 फलदार पेड़ों का करा दिया सफाया

विज्ञापन
बरखेड़ा क्षेत्र के गांव ज्योहरा कल्याणपुर में काटे गए आम के पेड़।संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। हरियाली के दावों के बीच 50 फलदार पेड़ों का सफाया करने का मामला सामने आया है। इसको लेकर जहां क्षेत्र के लोग विभागीय सांठगांठ का हवाला दे रहे हैं, वहीं विभाग का दावा है कि पेड़ों की क्षमता होने की वजह से कटान की अनुमति दी गई।
विज्ञापन

मामला बरखेड़ा क्षेत्र के गांव ज्योरहा कल्यानपुर का है। यहां बीसलपुर हाईवे के किनारे विशाल बाग था। इसमें 50 आम के पेड़ खड़े थे। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि पेड़ों में फल भी पर्याप्त आते थे। हर साल बाग स्वामी की ओर से इसका ठेका भी किया जाता था, लेकिन 22 सितंबर की सुबह अधिकारियों की मिलीभगत से इस आम के बाग पर आरा चलवा दिया गया।
हरे-भरे पेड़ों पर आरा चलवाने के जानकारी लगते ही लोग आश्चर्य में पड़ गए। लोगों ने मामले की जानकारी कई अधिकारियों व अफसरों को दी।
विभागीय अधिकारियों का दावा- लगाए जाएंगे नए पेड़
विभागीय अधिकारियों की बात की जाए, तो बाग स्वामी यहां पर इन पेड़ों को कटवाकर नए आम के पेड़ को लगाएगा। इस बात पर ही उसे बाग कटवाने की अनुमति दी गई है। जबकि ग्रामीणों का कहना है कि बाग स्वामी यहां पर कोई पक्का निर्माण करवाना चाह रहा है। उसने विभागीय अधिकारियों से सांठगांठ कर इसे कटवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
बाग काफी पुराना हो चुका था। इसमें लगे वृक्ष फल कम दे रहे थे, जिससे किसान को नुकसान हो रहा था। इन पेड़ों को कटवाकर यहां पर नए पेड़ों को लगवाया जाएगा।
- आरडी गंगवार, जिला उद्यान अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें