फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: माता व पिता से उम्र का अंतर नहीं खा पाया मेल... झंझट से नहीं निकल पा रहे मतदाता

विज्ञापन
रामऔतार। - फोटो : लहरपुर के केसरीगंज में जाम के बीच फंसे वाहन।
विज्ञापन
पीलीभीत। एसआईआर की ड्राफ्ट मतदाता सूची में मतदाता से उनके माता व पिता की उम्र का अंतर महज 15 वर्ष सामने आने पर नोटिस घर पहुंचे हैं। यही नहीं, काफी मामलों में यह अंतर 50 वर्ष तक का भी है तो दादा-दादी से उम्र का अंतर सिर्फ 40 साल ही पाया गया। यह अंतर तर्कसंगत न होने के कारण भी मतदाताओं को नो मैपिंग के नोटिस जारी हुए है।
विज्ञापन

इस समस्या के समाधान के लिए साक्ष्य देने को मतदाताओं की दौड़ अब भी चल रही है। रविवार को बूथों पर ऐसे काफी मतदाता पहुंचे। साथ ही बूथों पर विशेष अभियान चलाकर नए मतदाता के लिए फॉर्म छह जमा किए गए।

रविवार की दोपहर करीब 12 बजे नगरपालिका के बूथ संख्या 402, 403 व 404 पर मौजूद बीएलओ मतदाताओं को जानकारी दे रही थीं। सुबह से कई मतदाताओं को नोटिस भी रिसीव करा चुकी थीं। पूछने पर पता चला कि कई मतदाताओं को नोटिस माता-पिता से उनकी उम्र में 15 साल ही कम होने पर मिला है। बूथ संख्या 404 के मतदाता राजेश कुमार, संगीता, सुषमा देवी, संतोष कुमार भी ऐसे मतदाता हैं। बूथ संख्या 402 व 403 पर भी इस तरह के मामले सामने आए। मोहल्ला पंजाबियान के बूथ संख्या 356 के भी कई मतदाताओं इस तरह के नोटिस मिले हैं।
विज्ञापन


दादा और नाना के नाम वाली सूची वैकल्पिक : वर्ष 2003 की मतदाता सूची जिन मतदाताओं के माता-पिता का नाम नहीं है, उन्हें विकल्प के तौर पर अपने दादा या नाना के नाम वाली सूची की कॉपी लगाने के लिए कहा गया है। बूथ संख्या 356 पर ऐसे कई मतदाता पहुंचे जिनकी अपने दादा-नाना से उम्र में बड़ा अंतर है।

भाग संख्या 404 की सूची में दर्ज नन्ही देवी, अंजुम और हामिद अली को भी इसी कारण से नोटिस जारी हुआ है। संवाद

परिवार में छह बच्चे होने पर भी मिला नोटिस

शहर में कई मतदाता ऐसे भी हैं, जिनके माता-पिता की छह संतान होने की वजह से उन्हें नोटिस मिला है। मतदाताओं से इसका कारण पूछा गया। साथ ही वर्ष 2003 की सूची में सिर्फ नाम और अन्य मतदाता सूची में उपनाम लिखा होने पर भी नोटिस जारी हुआ है। नाम में भिन्नता की वजह से शहर के सभी बूथों की सूची में शामिल कई मतदाताओं को नोटिस मिला है।

देहात में भी चला अभियान, नया मतदाता बनने के लिए भी जमा किए फॉर्म
n पूरनपुर। रविवार को गांव हुसैनापुर के प्राथमिक स्कूल में बीएलओ नहीं पहुंचीं। स्कूल के प्रधानाध्यापक बृजेश कुमार मौजूद रहे। दोपहर 2:30 बजे स्कूल में मिले प्रधानाचार्य ने बताया कि बीएलओ अतरकली हैं। भतीजे की शादी के कारण वह नहीं आईं। अभियान के तहत सुबह 10:30 से शाम 4:30 बजे तक बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) को मौजूद रहने के निर्देश दिए गए थे। बीएलओ को ड्राफ्ट मतदाता सूची के साथ मृतक, स्थानांतरित, अनुपस्थित कट गए और गणना प्रपत्र बीएलओ के पास जमा नहीं किए, उनके नाम पढ़कर सुनाने थे। फॉर्म छह, सात, आठ देने थे।

n बीसलपुर। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के बूथों पर रविवार को सुबह 10 बजे से ही नए वोट बनाए जाने के लिए फॉर्म भरवाने और जमा करने का कार्य शुरू हो गया। दुबे प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक सौरभ सदन वाजपेयी ने बताया कि उनके विद्यालय में छह बूथ हैं। इन बूथों पर 50 से अधिक नए वोट बनाए जाने के लिए फॉर्म जमा हुए।

n बरखेड़ा। एसआईआर में पुराने फार्म जमा करने के बाद कमियों को दूर करने के लिए वोटरों के नोटिस जारी हुए। साथ ही नए वोट बनाने को उच्च प्राथमिक विद्यालय में बूथ पर मौजूद बीएलओ ने फॉर्म जमा किए। कई वोटरों के पहले फॉर्म जमा करने के बावजूद फिर दोबारा नोटिस के बाद जमा किए। वार्ड संख्या-10 प्रेम कुमार ने बताया कि उनके परिवार में चार मतदाता हैं। शुरू में सारे कागजात पूर्ण कर जमा कर दिए, लेकिन नोटिस मिलने के बाद दोबारा फॉर्म जमा करने आए हैं। इसी वार्ड के रिंकू गंगवार ने भी नोटिस के बाद फॉर्म जमा किए। वार्ड तीन के शिवम मिश्रा ने बताया कि वह अपना और पत्नी का वोट बनवाने आए हैं।

n न्यूरिया। नगर क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर शिविर लगे। कई मतदाताओं ने प्रारूप-छह के माध्यम से आवेदन किए। नाम व आयु में संशोधन के लिए फार्म-आठ तथा नाम विलोपन के लिए फार्म-सात भी भरे गए। जिन मतदाताओं को नाम या आयु में भिन्नता पाए जाने पर पूर्व में नोटिस जारी किए गए थे, सत्यापन के बाद मौके पर ही निस्तारण किया गया। एईआरओ नगर पंचायत के ईओ हरिपाल गंगवार ने बताया जिन मतदाताओं को नोटिस मिले हैं, वे अपने बीएलओ से दस्तावेज दिखाकर साथ में फोटो खिंचवाकर पोर्टल पर अपलोड करा दें। सुपरवाइजर अशोक कुमार ने बताया कि नगर क्षेत्र में कार्यरत सभी 16 बीएलओ ने अब तक कुल 1286 नए मतदाताओं के फॉर्म-छह जमा किए।

n अमरिया। राजकीय इंटर कॉलेज सहित तहसील क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को जारी नोटिसों के सत्यापन के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान बीएलओ ने कोटेदारों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से डोर टू डोर पहुंचकर नोटिस दिए। अभियान के दौरान 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वालों के नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए फॉर्म-छह भरवाकर जमा कराए गए। एसडीएम मयंक गोस्वामी की ओर से अपील की गई कि पात्र युवा अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए समय रहते मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य दर्ज कराएं।

n घुंघचाई। पोलिंग बूथों पर अभियान के विशेष दिवस पर बीएलओ मौजूद रहे। नायब तहसीलदार अभिषेक त्रिपाठी ने घुंघचाई, दिलावरपुर, कैशोपुर गोपालपुर, उदरहा, लुकटिहाई सहित कई अन्य बूथों पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पोलिंग बूथों पर मतदाताओं को जारी किए गए नोटिस पर सुनवाई की। नायब तहसीलदार ने ग्रामीणों को बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची में नाम बढाने और संशोधन करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। संवाद

रामऔतार।- फोटो : लहरपुर के केसरीगंज में जाम के बीच फंसे वाहन।

रामऔतार।- फोटो : लहरपुर के केसरीगंज में जाम के बीच फंसे वाहन।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें