अधिवक्ताओं ने सपा सरकार से चुनाव के समय अधिवक्ता कल्याण की घोषणाओं को पूरा करने की मांग की। इसके लिए अधिवक्ताओं ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अखिलेश चंद्र मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधि ने शुक्रवार को डीएम को आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं ने कहा कि चुनाव के समय समाजवादी पार्टी ने अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए तमाम घोषाएं की थीं इसमें अधिवक्ताओं को स्टाई पैड, वरिष्ठ अधिवक्ताओं को पेंशन, पांच लाख तक सामूहिक बीमा का लाभ आदि लेने का वादा शामिल है। लेकिन सरकार ने अब तक इसे पूरा नहीं किया है। अधिवक्ताओं ने सरकार से चुनाव के समय की गई घोषणाओं को पूरा कराने की मांग की है। डीएम को ज्ञापन सौंपने वालों में अध्यक्ष अखिलेश चंद्र मिश्र, सचिव आरके अवस्थी, अजय कुमार अक्कू, मोहन स्वरूप, सत्यजीत पांडेय, सत्येंद्र तिवारी, यशपाल सिंह, हर्षवर्धन पांडेय सहित कई अधिवक्ता थे।