जहानाबाद (पीलीभीत)। पिछले दिनों फोटो वायरल करने से आहत युवती के कलाई की नस काट लेने के मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
मामले में अमरिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आरोपी इटावा के इकदिल थाना क्षेत्र के नगला मांधाता मुगलपुरा निवासी अंशु कुमार है। थाना प्रभारी मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। संवाद