फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हिरासत में लिया गया तमंचा लहराने वाला आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। गांव अमरता खास में नामकरण संस्कार के दौरान तमंचा लहराकर डांस करने वाले आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने बताया कि आरोपी गांव बिचपुरी का रहने वाला है। वह अमृता खास में रहने वाले अपने दोस्त के घर मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचा था। युवक ने स्वीकारा कि उसने तमंचा लहराते हुए डांस किया था। पुलिस अभी तमंचा बरामद नहीं कर सकी है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि तमंचा उसके दोस्त का था। आरोपी का दोस्त भी पुलिस के हाथ नहीं लगा है। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि आरोपी नाबालिग है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें