फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने से टापू बना थारू पट्टी गांव

विज्ञापन
शारदा पार थारू पटृी गांव में मचान पर बैठे ग्रामीण।स्रोत:प्रधान
विज्ञापन
कलीनगर। शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी के पार बसा थारू पट्टी गांव टापू बन गया है। यहां पानी के बीच घिरे करीब तीन सौ परिवारों ने घर की छत और मचानों पर शरण ले रखी है। पानी अधिक होने से नदी पार राहत सामग्री भी नहीं पहुंच सकी।
विज्ञापन

कलीनगर तहसील के गांव नगरिया खुर्द कला के अंतर्गत शारदा नदी के पार बसे थारू पट्टी गांव में खेती आदि होने के चलते करीब तीन सौ परिवार रहते हैं। शुक्रवार को नदी का जलस्तर बढ़ने से गांव में हालात बिगड़ गए और देर रात तक गांव टापू बन गया।
ग्राम प्रधान विवेकानंद ने बताया कि शारदा पार करीब 15 सौ लोग रहते हैं, जो पानी बढ़ने के बाद घिर गए हैं। संपर्क करने पर पता चला कि वह छत और मचानों पर बैठे हैं। नदी का पानी अधिक होने से नाव का संचालन भी नहीं हो पा रहा है। इसके कारण नदी पार राहत सामग्री भी नहीं पहुंच पाई है।
विज्ञापन

000
जलस्तर घटने से कम हुई जलभराव की समस्या
कलीनगर। शारदा नदी का शुक्रवार देर रात तक जलस्तर घटने से नदी में करीब दो लाख क्यूसेक पानी रह गया है। इससे जलभराव की समस्या धीरे-धीरे दूर हो रही है।
शारदा नदी में पांच लाख क्यूसेक तक पानी छोड़े जाने से नदी का पानी कलीनगर के नौजल्हा, नलड़ेगा, नगरिया आदि गांव की आबादी क्षेत्र में घुस गया था। इसके चलते लोगों ने जरूरी सामान समेत ऊंचे स्थानों पर शरण ली। नदी किनारे बसे घरों में पांच फिट तक पानी पहुंचने से नुकसान की संभावना भी बढ़ गई।
हालांकि शुक्रवार देर रात तक जलस्तर घटने से जलभराव की समस्या दूर हो रही है। बाढ़ से घिरे लोगों के लिए तहसील प्रशासन की टीम प्रधानों की मदद से राहत सामग्री वितरित करने में जुटी है। नगरिया गांव में प्रधान विवेकानंद की ओर से भंडारा लगाकर ग्रामीणों को भोजन की व्यवस्था कराई गई। संवाद

शारदा पार थारू पटृी गांव में मचान पर बैठे ग्रामीण।स्रोत:प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें