फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: किराये पर लेकर बेच दिया टेंट व्यापारी का सामान

विज्ञापन
बिलसंडा थाने में ज्ञापन देते टेंट स्वामी । संवाद
विज्ञापन
बिलसंडा। गांव में रहने वाले टेंट व्यापारी से किराये पर सामान लेेने के बाद आरोपी ने बेच दिया। टेंट व्यापारी ने आरोपी के विरुद्ध धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गांव नांद निवासी विजय बहादुर ने एसपी अतुल शर्मा को शिकायती पत्र दिया था। आरोप है कि उसकी नांद गांव में मौर्य टेंट हाउस नाम से दुकान है। क्षेत्र के गांव खंदनिया बाबा देवस्थल के समीप रहने वाला राजीव शर्मा पुत्र रामेश्वर दयाल 10 अक्तूबर 2023 की सुबह दस बजे उसकी दुकान पर आया। दुकान से आठ बड़े भगौने, आठ ढक्कन, 10 ट्रे, 16 मेज, 50 कुर्सी, दो कड़ाही, 53 पाइप, तीन टब, दो पांच केवी के जनरेटर, चार दरी आदि सामान ले गया। एक दिसंबर को जब युवक से टेंट का किराया मांगा तो उक्त युवक गाली-गलौज करने लगा। कहने लगा मैंने तुम्हारा सामान बेच दिया है। इसके बाद उसने मामले की शिकायत थाने में की। मगर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बाद में युवक ने मामले की शिकायत एसपी से की। एसपी के आदेश पर बिलसंडा पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।



पांच दिन में माल बरामद नहीं हुआ तो फिर धरना देंगे व्यापारी
बिलसंडा। व्यापारियों ने इंस्पेक्टर पर आरोपी को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को थाने के सामने परिवार के साथ धरना शुरु कर दिया था। इसके बाद कस्बे के संभ्रांत लोगों के पहुंचने पर लोगों ने धरना खत्म कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को कस्बे के कई व्यापारी थाने में पहुंचे और आरोपी से माल बरामदगी को लेकर इंस्पेक्टर को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि पांच दिन में अगर कस्बे के व्यापारियों का माल बरामद नहीं किया गया तो उक्त लोग दोबारा धरना देंगे, जिसकी जिम्मेदारी पुलिस-प्रशासन की होगी। ज्ञापन देने वालों में रामदीन, संजीव कुमार, जयदेव, रिंकू, महेश शर्मा, विजय बहादुर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें