फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दूसरे समुदाय की युवती को ले जाने पर चिड़ियादाह गांव में तनाव

Wed, 20 Aug 2025 12:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम चिड़ियादाह में एक समुदाय की युवती को दूसरे समुदाय का नाबालिग ले गया। घटना की जानकारी पर गांव में तनाव फैल गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस फोर्स तैनात की गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवती को पकड़ लिया है और उसके कोर्ट में बयान दर्ज कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

शहर से सटे ग्राम चिड़ियादाह निवासी ग्रामीण ने सुनगढ़ी थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसकी पुत्री को गांव का ही दूसरे समुदाय का युवक 13 अगस्त को बहलाकर ले गया। परिजनों ने युवती की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की और एक सूचना के आधार पर युवती को पकड़ लिया।
इसके बाद युवती का मेडिकल परीक्षण कराया गया। पुलिस अब उसके बयान अदालत में दर्ज करा रही है। दूसरी ओर युवती के दूसरे समुदाय के युवक के साथ जाने की खबर से गांव में तनाव फैल गया। मिश्रित आबादी का गांव होने के चलते पुलिस सतर्क हुई और फोर्स को गांव में तैनात किया गया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर पवन कुमार पांडेय ने मंगलवार को गांव पहुंचकर दोनों पक्षों से बातचीत की और शांति बनाए रखने की अपील की। इसके साथ ही कानून को हाथ में न लेने की हिदायत देते हुए कार्रवाई की चेतावनी भी दी। पुलिस के तैनात होने से स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। इंस्पेक्टर ने बताया कि युवती के कोर्ट में बयान कराए जा रहे हैं। कोर्ट के आदेश के अनुसार आगे की प्रक्रिया पर अमल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें