फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: धार्मिक टिप्पणी के बाद जहानाबाद में दो समुदायों में तनाव, फोर्स तैनात

Tue, 23 Sep 2025 12:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। सोशल मीडिया पर दूसरे समुदाय के युवक द्वारा धार्मिक टिप्पणी करने और कुछ देर बाद उसकी पिटाई का मामला सामने आने के बाद सोमवार को जहानाबाद कस्बे का माहौल तनावपूर्ण हो गया। विशेष समुदाय के लोगों ने टिप्पणी करने वाले युवक के विरोध में सोशल मीडिया पर अवैध पोस्ट वायरल कर दी। इसके बाद दोनों समुदाय में तनाव की स्थिति हो गई। दोनों समुदाय के लोग थाने के आसपास जमा होने लगे। सूचना पर एएसपी विक्रम दहिया के नेतृत्व में कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और स्थिति पर नियंत्रण पाया। सुरक्षा के लिहाज से कस्बे में पुलिस को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

जहानाबाद क्षेत्र में शनिवार को कानपुर की घटना के विरोध में दूसरे समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में एकत्र होकर जुलूस निकाला था। जुलूस में हुड़दंग और बाइकों को बेतरतीब चलाने के आरोप में रविवार को जहानाबाद पुलिस ने जुलूस में शामिल नौ लोगों को गिरफ्तार कर चालान किया था।
इधर, सोमवार को कस्बे के एक समुदाय के युवक ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट से दूसरे समुदाय के खिलाफ धार्मिक टिप्पणी कर दी। इससे लोगों में आक्रोश पनप गया। पुलिस के अनुसार विरोध करने पर युवक ने पोस्ट हटा दी, लेकिन कुछ ही देर बाद पोस्ट करने वाले युवक ने दूसरे समुदाय के दो युवकों पर मारपीट करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

इसके बाद उसके पक्ष के लोग एकत्र होकर थाने पहुंचे। वहीं भनक लगने पर दूसरे समुदाय की ओर से कस्बे के किसी युवक ने गैर समुदाय के युवक की टिप्पणी का हवाला देते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग कर एक पोस्ट वायरल कर दी। इसके बाद दोनों समुदाय में तनाव की स्थिति बन गई। दोनों समुदाय के लोग जमा होने लगे।
इसकी सूचना मिलते ही सीओ सदर आईपीएस नताशा गोयल जहानाबाद पहुंची। स्थिति को देख अमरिया, न्यूरिया समेत कई थानों की फोर्स को मौके पर बुला लिया गया। एएसपी विक्रम दहिया भी जहानाबाद थाने पहुंच गए। इसके बाद पुलिस फोर्स ने कस्बे में गश्त निकाला। पुलिस ने मारपीट करने के मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। एएसपी विक्रम दहिया ने बताया कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है। इधर, तनाव की स्थिति को देखते हुए बाजार जल्दी बंद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें