फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई घंटे तक पिंजड़े के पास डटा रहा तेंदुआ...बंधी बकरी पर हमले का किया प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत/अमरिया। अमरिया तहसील क्षेत्र के सूरजपुर इलाके में तेंदुए की मौजूदगी सोमवार रात देखी गई। तेंदुआ रात साढ़े आठ बजे एक घर की चहारदीवारी पर देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत। शोर-शराबे पर तेंदुआ भाग निकला। इसके बाद तेंदुआ करीब ढाई घंटे तक पकड़ने को लगाए गए पिंजड़े के आसपास धमाचौकड़ी मचाता रहा। हालांकि इस दौरान उसने पिंजड़े में बंधी बकरी पर हमले का भी प्रयास किया, मगर पिंजड़े के अंदर न घुसने से वह कैद नहीं हो सका।
विज्ञापन

अमरिया तहसील क्षेत्र का जंगलों से दूर-दूर तक नाता नहीं है, मगर यह इलाका अब धीरे-धीरे वन्यजीवों का गढ़ बनता जा रहा है। बाघों के साथ अब यहां तेंदुओं ने भी डेरा जमाना शुरू कर दिया है। सप्ताह भर से अधिक समय से सूरजपुर इलाके में एक तेंदुए ने डेरा जमा रखा है। यह तेंदुआ सूरजपुर के श्मशान घाट और पेड़ों को अपना आशियाना बनाए हुए है। दो दिन पहले इसी तेंदुए ने सूरजपुर गौटिया में रात को एक ग्रामीण के घर में घुसकर बकरी को उठाने का प्रयास किया था, मगर परिजनों के शोर-शराबे पर तेंदुआ बकरी को घायल अवस्था में छोड़कर भाग निकला था। तबसे यह तेंदुआ शिकार की तलाश में इस गांव के आसपास भटक रहा है। हिंसक होते जा रहे तेंदुए को पकडने के लिए सामाजिक वानिकी प्रभाग ने सूरजपुर गौटिया से करीब 500 मीटर की दूरी पर सोमवार को पिंजड़ा लगा दिया है। इधर सोमवार को भी तेंदुआ सूरजपुर इलाके में चहलकदमी करते दिखा। रात साढ़े आठ बजे तेंदुआ सूरजपुर निवासी मंगल सिंह के घर की चहारदीवारी पर बैठा दिखाई दिया। जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सामाजिक वानिकी प्रभाग की वन दरोगा सोनी सिंह टीम के साथ रात को ही मौके पर पहुंची। बताते हैं कि इसके बाद तेंदुआ शिकार की तलाश में पिंजड़े के पास जा पहुंचा। यहां पिंजड़े में बंधी बकरी पर उसने कई बार हमले का प्रयास किया, मगर तेंदुआ पिंजड़े के भीतर नहीं घुसा। इससे बकरी मामूली रूप से जख्मी भी हो गई। इस दौरान तेंदुआ पिंजड़े के ऊपर भी काफी देर तक बैठा रहा। तेंदुए की बढ़ती चहलकदमी से इलाके के लोगों में खासी दहशत है। ग्रामीण तेंदुए को जल्द पकड़ने की मांग कर रहे हैं।
सूरजपुर इलाके में तेंदुए की चलकदमी देखी जा रही है। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगाया गया है। वनकर्मियों की टीम लगातार निगरानी में जुटी है। तेंदुए को जल्द पकड़ने के प्रयास चल रहे हैं। - सतेंद्र सिंह, रेंजर सामाजिक वानिकी प्रभाग अमरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें