फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत से लौट रहे किसान को दिखा तेंदुआ तो लगाई दौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरिया। खेत से मजदूर के साथ लौट रहे किसान के सामने अचानक तेंदुआ आ गया। कुछ दूरी पर तेंदुए को देखकर दोनों ने दौड़ लगा दी और आबादी में पहुंच गए। इसकी सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पगचिह्न ट्रेस किए। ग्रामीणों को अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन

गांव सूरजपुर निवासी राजेंद्र सिंह ने बताया कि वह बुधवार देर शाम खेत से वापस जा रहे थे। साथ में मजदूर महेंद्र भी था। कुछ दूर पहुंचते ही एक खेत से तेंदुआ बाहर निकल आया। उसे देख घबरा गए और दौड़ लगा दी। शोर मचाते हुए आबादी में पहुंचे और ग्रामीणों को जानकारी दी। उधर, इस बीच तेंदुआ गांव के ही मंजीत सिंह के अमरूद के बाग में चला गया। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। वन दरोगा सोनी सिंह, शैलेंद्र कुमार, चेतन कुमार, कैलाश कुमार, सोमपाल मौके पर गए। टीम ने पगचिह्न ट्रेस कर ग्रामीणों को अलर्ट किया।
रेंजर सतेंद्र चौधरी ने बताया कि सूरजपुर गांव में तेंदुआ देखे जाने की सूचना मिली थी। टीम को भेजा गया था। पगचिह्न ट्रेस किए गए हैं। तेंदुआ जंगल से भटक कर आ गया है। ग्रामीणों और किसानों को सतर्क रहने को कहा गया है। निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें