फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा टेंपो, मासूम समेत छह घायल, बच्चे के सिर में गंभीर चोट

Sun, 05 Jul 2026 03:12 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के थाना गजरौला क्षेत्र में एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टेंपो चालक समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों में दो बच्चे भी शामिल हैं। एक बच्चे के सिर में गंभीर चोट लगी है। 
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर जुटे लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के थाना गजरौला क्षेत्र के पिपरिया भजा पुल के पास रविवार दोपहर एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे चालक समेत छह लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही थाना गजरौला पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया।

विज्ञापन


हादसे में बरखेड़ा थाना क्षेत्र के फूट कुआं निवासी रामकुमार, उनकी पत्नी अनीता देवी, बेटी सलोनी, किरन देवी, डेढ़ वर्षीय अंकुश और टेंपो चालक घायल हुए हैं।। बताया गया कि अनीता देवी अपने मायके थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम लालपुर से अपनी ससुराल लौट रही थी। जैसे ही टेंपो पिपरिया भजा पुल की चढ़ाई पर पहुंचा वह अनियंत्रित होकर पलट गया।

हादसे में डेढ़ वर्षीय मासूम अंकुश के सिर में गंभीर चोट लग गई। घायल बच्चों की हालत देखकर मां अनीता देवी मौके पर बिलख-बिलख कर रोने लगी। गजरौला पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को बरखेड़ा सीएचसी भेज दिया गया। ग्रामीणों ने पुल पर चेतावनी संकेतक, स्पीड कंट्रोल के उपाय और अन्य सुरक्षा व्यवस्था कराने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें