फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: तापमान 40.2 डिग्री पार, गर्म हवाओं ने राहगीरों को झुलसाया

विज्ञापन
धूप से बचने के लिए कपड़े से चेहरा ढककर जाती युवती संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में न्यूनतम और अधिकतम तापमान लगातार बढ़ रहा है। रात में उमस और दिन में चलने वाली गर्म हवा (लू) से लोग बेहाल हो रहे हैं। इस बीच अधिकतम तापमान बढ़कर 40.2 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग की ओर से मंगलवार से तीन दिन तक बादल उमड़ने के साथ ही हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान दिया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को भी सुबह सूरज निकलने के साथ ही गर्मी महसूस की जाने लगी। हालांकि सुबह सूर्योदय से पहले सुबह की सैर करने को निकले लोगों को मंद शीतल हवा से सुकून मिला । इसके बाद दिन चढ़ने के साथ ही गर्मी बढ़ती गई। पिछले दिनों की भांति ही पूरे दिन गर्म हवा के झोंके राहगीरों को झुलसाते रहे। राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र सिंह ढाका ने पंतनगर स्थित कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के हवाले से बताया कि शुक्रवार को जिले में न्यूनतम तापमान 23.1 एवं अधिकतम 40.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
डॉ. ढाका के अनुसार एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से तराई में मंगलवार, बुधवार और बृहस्पतिवार को आसमान पर बादल उमड़ेंगे। साथ ही इस दौरान हल्की बारिश होने की भी संभावना है। इससे तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें