फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा शुक्रवार

Fri, 05 Jan 2018 08:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पीलीभीत
विज्ञापन
कोहरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से जिले में शीतलहर का कहर जारी है। शुक्रवार को जिले में सीजन का सबसे ठंड दिन रहा। न्यूनतम पारा 3.0 डिग्री और अधिकतम पारा 21.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड दर्ज किया गया। सर्द हवाओं ने इन दिनों जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। मौसम के बदले मिजाज से लोग घरों में दुबकने के लिए मजबूर हैं। 
विज्ञापन

शुक्रवार को दिनभर बर्फीली हवाओं के कारण मौसम में गलन बनी रही। दोपहर में हल्की धूप निकली, लेकिन धूप भी ठंड के असर को कम करने में नाकाम रही। गलन के चलते बाजारों व चौराहों पर सन्नाटा पसरा रहा। शुक्रवार भोर में लोगों की आंखें खुलीं तो चारों तरफ से बर्फीली हवाओं का कहर था। आलम यह था कि ठंड के चलते भोर में टहलने के लिए भी कम लोग ही निकले। बर्फीली हवाओं से बचने के लिए लोग स्वेटर व जैकेट पहनने के बाद भी कांपते नजर आए। ठंड से राहत पाने के लिए शहर से लेकर गांव तक लोगों के घरों में अलाव धधकते रहे और लोग अलाव के आसपास ही बैठकर समय काटते रहे। बच्चे घरों में रजाई में दुबके नजर आए। दिन ढलते ही शहर के भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा। बर्फीली हवाओं के चलते गरीब वर्ग के लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। अब तक सबसे अधिक सीजन का ठंडा दिन होने के चलते जगह-जगह लोग सड़क किनारे कूड़ा कचरा जलाकर हाथ सेंकते दिखाई दिए। 
विज्ञापन



नए साल में तापमान
दिनांक           अधिकतम  न्यूनतम 

01.01.2018   23.4       8.5 
02.01.2018   21.4       5.5 
03.01.2018   20.0       4.0 
04.01.2018   17.0       5.5 
05.01.2018   21.3       3.0
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें