फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को बताए हाथ धोने के तौर तरीके

Thu, 15 Oct 2015 10:42 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बृहस्पतिवार को हाथ धुलाई दिवस मनाया गया। इस दौरान शिक्षकों ने बच्चों को साफ सफाई के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

शासन ने परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए 14 अक्तूबर से 28 अक्तूबर तक हाथ धुलाई पखवाड़ा व 15 अक्तूबर को हाथ धुलाई दिवस मनाने के निर्देश दिए थे। इधर बृहस्पतिवार को प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों ने हाथ धोने के तौर तरीके बताए और उन्हें मिड डे मील से पूर्व साबुन से हाथ धोने को प्रेरित किया। इधर बीएसए अंबरीष कुमार यादव ने प्राथमिक विद्यालय मुड़ैलाकलां पहुंचकर बच्चों को हाथ धोने के तौर तरीकों के साथ इससे होने वाले फायदों के बारे में बताया। उन्होंने शिक्षकों से रोज सुबह प्रार्थना के दौरान हाथ धोने से संबंधित जानकारियां देने के निर्देश दिए।
बीसलपुर। एजीएम इंटर कॉलेज बिहारीपुर हीरा में बृहस्पतिवार को विश्व हैंडवॉश डे पर प्रधानाचार्य अतुल गंगवार ने विद्यार्थियों को हाथ धुलाई की महत्ता बताई। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा इस संबंध में पूछे गए सवालों के जवाब भी दिए।
विज्ञापन

अमरैयाकलां। प्राथमिक स्कूल खाता, धरमंगदपुर के प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक स्कूल, गांव माहदिया के प्राथमिक स्कूल मेें बृहस्पतिवार को हैंडवाश डे मनाया गया। बच्चों को साफ-सफाई और हाथ धोने के तरीके बताए गए। इस दौरान एबीआरसी वासुदेव, ओमप्रकाश, विजय  लक्ष्मी, राधाकृष्ण कुशवाहा, पूनम, श्याम सिंह, राजकुमार, कुसुमलता, दुलारे लाल, गीता शर्मा, कंचन कुशवाहा, भूपराम, राजेश्वरी आदि शिक्षक, शिक्षिका मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें