फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दुकानों में आग लगने के मामले की तहसीलदार ने सौंपी जांच

Sat, 28 Nov 2026 12:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। नगर के मोहल्ला दुर्गा प्रसाद स्थित श्रीराम मार्केट में बृहस्पतिवार रात दो दुकानों में आग लगने के मामले में तहसीलदार संतोष राम यादव ने जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नायब तहसीलदार शिवा वर्मा को अग्निकांड की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर रात मार्केट में कृष्ण कुमार की कपड़े की दुकान और सोनम गंगवार के ब्यूटी पार्लर में आग लग गई थी। आग से दोनों दुकानों में काफी नुकसान हुआ था। दुकानदारों ने बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई थी।
तहसीलदार ने बताया कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही पीड़ित दुकानदारों को मुआवजा दिए जाने के संबंध में निर्णय लिया जाएगा।
उधर, विद्युत उपखंड अधिकारी प्रवीण कनौजिया ने बताया कि विभागीय जांच में आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट नहीं पाया गया है। आग किसी अन्य वजह से लगी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मामले में विद्युत निगम की ओर से कोई मुआवजा नहीं दिया जाएगा। घर या दुकान के भीतर आग लगने की जिम्मेदारी संबंधित गृहस्वामी अथवा दुकानदार की होती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें