पीलीभीत। शासन ने जिले में तैनात एक तहसीलदार और दो नायब तहसीलदारों का तबादला कर दिया है। वहीं बरेली से तहसीलदार को यहां भेजा गया है।
शासन से जारी सूची के तहत नायब तहसीलदार अभिनव सिंह चौहान को जनपद बलरामपुर, हरीशंकर पटेल को बहराइच तो तहसीलदार दिलीप कुमार को इटावा भेजा है। वहीं बरेली में तैनात तहसीलदार अर्चि गुप्ता को उनके अनुरोध पर पीलीभीत भेजा गया है। संवाद