फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बारिश से उमस बढ़ी तो त्वचा रोग के मरीज भी बढ़ गए

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। तीन दिन हुई बारिश ने शहरवासियों को भीषण गर्मी से कुछ राहत दी है तो त्वचा से जुड़ी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। एक सप्ताह से रोजाना ओपीडी में त्वचा संबंधी समस्याओं से पीड़ित 100 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव के चलते लोग फंगल इंफेक्शन यानी दाद, खुजली, फोड़े-फुंसियाें की चपेट में आने लगे हैं। त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि एक सप्ताह पहले तक ओपीडी में औसतन 50 मरीज पहुंचते थे, अब संख्या बढ़कर 100 के पार पहुंच गई है। सोमवार को ही 112 मरीज जिला अस्पताल पहुंचे।

ये बरतें सावधानी
डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि अक्सर लोग टाइट कपड़े पहनते हैं। ऐसे में शरीर का पसीना प्राकृतिक रूप से सूख नहीं पाता। परिणामस्वरूप लोग त्वचा संबंधी रोगों का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में जरूरी है कि ढीले कपड़े पहनें, दो बार नहाएं और आसपास सफाई रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें