फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील दिवस में झलका किसानों का दर्द

Tue, 05 May 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
सही ढंग से सर्वे, वरासत दर्ज न करने की शिकायत
विज्ञापन

बीसलपुर। यहां गांव पिपरिया संजरपुर के ग्रामीणों ने दैवीय आपदा का सही ढंग से आकलन न किए जाने, गांव नगरा रता निवासी रामबेटी और मंजू देवी ने शिकायत की कि उनके पिता जीसुख राम की एक वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है, लेकिन हलका लेखपाल ने उनकी वरासत दर्ज नहीं की है। गांव परसिया के ग्रामीणों ने दैवीय आपदा के चेक अभी तक उपलब्ध न कराने की शिकायत की गई।

शौचालय की धनराशि हड़पने की शिकायत
बीसलपुर। गांव फिरसहा चुर्राह निवासी रामपाल, रामानंद, रामसरन, सुरेश पाल, नन्हे लाल, रामनिवास और मैकू लाल ने तहसील दिवस में संयुक्त रूप से शिकायत करते हुए बताया कि उनके गांव में स्वच्छ भारत अभियान के तहत शौचालय बनने के लिए आया धन ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा हड़प लिया गया। इन ग्रामीणों ने मामले की जांच करा कार्रर्वाई की मांग की। गांव भैनपुरा निवासी जहीर बख्श ने शिकायत करते हुए कहा कि उनकी मां मुन्नी बेगम के नाम बैंक शाखा में इंदिरा आवास के लिए आए 35 हजार रुपये की धनराशि षडयंत्रपूर्वक हड़प कर ली गई है।
विज्ञापन


दबंगों पर कार्रवाई न होने की शिकायत
बीसलपुर। थाना बिलसंडा के गांव चठिया हिल्गी निवासी मुनेश्वरी देवी ने गांव के कुछ दबंगों द्वारा घर घुसकर घर वालों को बेवजह मारे पीटे जाने व जातिसूचक अपशब्द कहे जाने की शिकायत के बाद भी रिपोर्ट दर्ज न किए जाने की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की।

शोर-शराबा पर अफसरों को देनी पड़ी हिदायत

पूरनपुर। तहसील दिवस में भीड़ के बीच कुछ अफसर तो समस्याएं सुनने में मशगूल रहे, तो अधिकांश आपस मेें बातें करते देखे गए। बार-बार हो रहे शोर-शराबा पर कई बार एसडीएम को एनाउंस कर लोगों को जबकि दो बार एडीएम को एसडीएम को लोगों को शांत कराने के निर्देश देने पड़े।

रसीद न मिलने पर व्यक्त किया रोष
पूरनपुर। गांव जटपुरा निवासी शिवसरन प्लाट पर कब्जा की, गांव चलतुआ के सुरेश की पत्नी कुमलिका ने आवास न मिलने की, मोहल्ला रजागंज के इरशाद ने मकान पर कब्जा करने की, गांव सिरसा के रामऔतार ने पड़ोसी पर मेढ़ न बांधने की,  सेहरामऊ के शिवम राजीव गांधी सेवा केंद्र धन आहरण के बाद न बनने, दौलतपुर के इतवारी लाल ने कब्जा हटवाने, चांदपुर के रामचंद्र की विधवा ने ऋण मांफ करने,  जोगराजपुर के सुभाष ने आदेश के बाद भी चक की नाप न होने, दौलतपुर के जयकरन ने चकमार्ग पर कब्जा न छोड़ने की शिकायत  की। इन शिकायकर्ताओं ने बताया कि तहसील दिवस मेें शिकायत के बाद उन लोगों को रसीद नहीं दी गई।

अधिकांश फरियादियों को शिकायत को चढ़वाकर रसीद दी  गई। कुछ शिकायतकर्ता फरियाद के बाद तहसील दिवस से बाहर गए थे। फरियादी को रसीद लेने को शिकायत के बाद संबंधित काउंटर पर पहुंचना चाहिए।
दिग्विजय सिंह, तहसीलदार

अफसरों पर टरकाने का आरोप
पूरनपुर। गांव पिपरिया दुलई के स्वराज सिंह ने बताया कि केसीसी बनवाने पर बैंक शाखा की ओर से फसल बीमा काटा गया था। गेहूं की साठ प्रतिशत से अधिक फसल ओलावृष्टि/ बारिश में क्षतिग्रस्त  हुई। आरोप है कि बीमा की धनराशि न मिलने पर शाखा प्रबंधक से जब शिकायत की तो उन्होंने अभद्रता की। आरोप है कि इस शिकायत पर तहसील दिवस में मौजूद अधिकारियों ने उसे यह कहते हुए कि बैंक के अधिकारियों को इसकी शिकायत भेजो टरका दिया।

कम खाद्यान्न के विरोध में महिलाओं ने किया प्रदर्शन
पूरनपुर। मोहल्ला गनेशगंज की कांता रानी, कृष्णा रानी, रूचि, जगवीर कौर, शीला रानी, सविता अरोरा, गुरदीप कौर, ज्योति, सुषमा, आशा रानी आदि ने राशन कोटे की दुकान से कम खाद्यान्न मिलने के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। तहसीलदार ने पूर्ति निरीक्षक को शिकायत के निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन


पुलिया निर्माण की मांग
पूरनपुर। गांव मथना जप्ती, बलकरनपुर, गुलडिया, संडई, भैरों खुर्द आदि गांव के अजमेर सिंह, परमजीत सिंह, इंद्रपाल, जसपाल सिंह, रंजीत सिंह, गुरविंदर सिंह आदि ने जल भराव से फसल को नुकसान होने की जानकारी देकर पुलिया निर्माण  की मांग की।

तहसीलवार प्राप्त शिकायत       निस्तारण
पीलीभीत        112               04
पूरनपुर           59                 06
बीसलपुर        53                  02
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें