सदर तहसील में डीएम ओएन सिंह की अध्यक्षता में हुए तहसील दिवस में 113 शिकायतें दर्ज हुई। इसमें अधिकांश शिकायतें राजस्व विभाग की थीं जबकि आंगनबाड़ी, कोटेदार पर गड़बड़ी, सर्वे न होने, मुआवजा न मिलने की भी शिकायतें दर्ज हुई। इन शिकायतों में छह का मौके पर निस्तारण कर दिया। तहसील दिवस में एसपी जेेके शाही, सीएमओ डॉ. ओम चौहान, सीडीओ इंद्रदेव द्विवेदी, एसडीएम सुरेंद्र बहादुर यादव, तहसीलदार इंद्रकांत द्विवेदी, उपनिदेशक कृषि एके सिंह, पीडी आरबी भास्कर, डीसी मनरेगा डॉ. शिवाकांत द्विवेदी सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
बीसलपुर। एडीएम अजयकांत सैनी की अध्यक्षता में हुए तहसील दिवस में 83 शिकायतों में चार का निस्तारण हो सका। संचालन एसडीएम बीपी सिंह ने किया। गांव बमरोली निवासी अनिल मिश्रा ने इंदिरा आवास स्वीकृति को एक-एक हजार रूपए रिश्वत लिए जाने के बाद भी आवास न मिलने शिकायत की है। पिपरिया संजरपुर के श्रीधर मिश्रा ने इंडिया मार्का हैंडपंप ठीक कराने, रंभोजा निवासी अतुल दीक्षित ने दैवीय आपदा के चेक न मिलने, घुरी खास निवासी प्रेमपाल, रामरतन, माखन लाल, जगदीश सिंह, प्रेमराज, सतीश सिंह और रामकुमार ने फसल का सर्वे न किए जाने ढकरिया के गजेंद्र सिंह यादव ने कोटेदार पर राशन ब्लैक करने का आरोप लगाया है।
पूरनपुर। एसडीएम ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में ब्लाक सभागार में हुए तहसील दिवस मेें 93 फरियादियों ने अपनी समस्याएं रखी। इसमें चार का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। तहसील दिवस में तहसीलदार दिग्विजय सिंह आदि अधिकारी, कर्मचारी थे। दिलावरपुर के रामपाल ने मेड़ पर खड़े पेड़ काटने के आरोपी पन कार्रवाई न होने, देवीपुर के विवेक कुमार ने गन्ना पर्यवेक्षक हटने की मांग की। नवदिया मुंजप्ता के अवनीश, राहुल, रामसिंह ने ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा हटवाने, जिला पंचायत सदस्य अखिलेश वर्मा ने क्षेत्र में सर्वे के बाद ओलावृष्टि/वारिस पीड़ित किसानों को अब तक मुआवजा न मिलने की शिकायत कर मुआवजा दिलवाने की मांग की।